शुक्रवार, 24 मई 2013

घूस लेते हवलदार मूलचन्द्र द्विवेदी गिरफ्तार



toc news internet channal

लोकायुक्त पुलिस भोपाल डीएसपी डी. एस. रघुवंशी 
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने गुरूवार 23 मई को एमपी नगर थाने के रिश्वतखोर हवलदार पुलिसकर्मी को छह हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया। हवलदार  गिरफ्तारी वारंट के नाम पर रिश्वत ले रहा था।                                                                                                                                                                               पत्रकार विनय डेविड का अदालत में धारा 138 के तहत एक मामला चल रहा है। जिसमे विनय को पूर्व में ही न्यायालय द्वारा जमानत दी हुई है और नियमित पेशी पर भी उपस्थित हो रहे है। इसी मामले में एमपी नगर थाने में पदस्थ हवलदार मूलचंद द्विवेदी ने पुराने गिरफ्तारी वारंट को लेकर लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। जबकि उसके पास मूल वारंट था ही नहीं उक्त वारंट के नाम पर द्विवेदी ने विनय को एक बार थाने में भी बेवजह बिठा लिया था। उच्चाधिकारी को जानकारी देने पर हवलदार ने बाद में निराकरण करने की बात कही थी। मूलचंद द्विवेदी ने 9 हजार रूपए में मामले का तोड़ करवाने का कहा, मूलचंद द्विवेदी द्वारा प्रतिदिन बेवजह रिश्वत की मांग करते हुए प्रताडि़त किये जाने पर डेविड ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की।  सूचना मिलने पर लोकायुक्त टीम ने गुरूवार को योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुए जिला न्यायालय परिसर के बाहर चाय की दुकान पर मूलचंद द्विवेदी और उसके साथी महेंद्र मेहतो को 6 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत गुरूवार को जिला अदालत के बाहर देना तय हुए। गुरूवार दोपहर को हवलदार ने रिश्वत के रूपए लेने के लिए महेंद्र मेहतो को साथ में रखा था। महेंद्र आईएसबीटी में स्थित होटल में कर्मचारी है। जैसे ही डेविड ने मूलचंद द्विवेदी के कहने पर मेहतो को रूपए दिए वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया। हवलदार को भी लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।          


लोकायुक्त पुलिस भोपाल डीएसपी डी. एस. रघुवंशी 

लोकायुक्त पुलिस भोपाल जांच अधिकारी वीरेन्द्र सिंह 

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार हवलदार मूलचंद द्विवेदी

मूलचंद द्विवेदी और उसके साथी महेंद्र मेहतो 

एमपी नगर थाने का रिश्वतखोर हवलदार मूलचंद द्विवेदी

मूलचंद द्विवेदी और उसके साथी महेंद्र मेहतो मोबाइल पर

मूलचंद द्विवेदी और उसके साथी महेंद्र मेहतो मोबाइल पर

मूलचंद द्विवेदी और उसके साथी महेंद्र मेहतो मोबाइल पर

लोकायुक्त पुलिस भोपाल जांच अधिकारी वीरेन्द्र सिंह 

लोकायुक्त पुलिस भोपाल डीएसपी डी. एस. रघुवंशी 

कार्यवाही करते लोकायुक्त पुलिस की टीम

कार्यवाही करते लोकायुक्त पुलिस की टीम

कार्यवाही करते लोकायुक्त पुलिस की टीम